जांजगीर-चांपा, नवंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान सामग्री का वितरण सतर्कता के साथ करें। उन्होंने मतदान सामग्री में ईव्हीएम, वीवीपैट, रिजर्व ईव्हीएम, वीवीपैट बैटरी बस्ता आदि सामग्री सूची सहित दी जाये तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए। इसके साथ ही दलीय भावना से इस महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करना चाहिए। इस अवसर पर सर्व रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सिम्स की बुनियादी जरूरतों और सेवाओं में निरंतर हो रहा सुधार
*विस्तारित मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तेजी से ले रहा आकार* *क्यू आर कोड स्कैन कर भी मरीज करा सकते हैं पंजीयन* *तीन सप्ताह बाद एमआरआई व सिटी स्कैन सुविधा बहाल* बिलासपुर, 24 जून 2024/sns/-सिम्स अस्पताल की सेवाओं में तेजी से सुधार आया है। पिछले लगभग तीन माह में सिम्स में काफी काम हुए हैं। अंदर […]
ट्रेक्टर-ट्रॉली, पिकअप और बाईक पर भी धान लेकर खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान
तीन दिन में 15 हजार 834 क्विंटल धान की खरीदी440 किसानों का तीन करोड़ रूपए से अधिक का धान खरीदा गया, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाओं की किसानों ने की तारीफछह दिसंबर के लिए 532 किसानों ने कटाया टोकन, खरीदा जाएगा 22 हजार क्विंटल से अधिक धानकोरबा 03 दिसंबर 2021/पूरे प्रदेश सहित कोरबा जिले में भी […]
राज्य स्तरीय मेगा प्लेमेंट कैम्प के लिए पंजीयन 03 से 05 दिसम्बर तक
जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी में धमतरी, दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा। इसके लिए जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी में जिले के इच्छुक युवा तीन से पांच दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं। सहायक संचालक, जिला कौशल […]