बीजापुर, नवम्बर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यक कर (आबकारी विभाग) के निर्देशानुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2023 हेतु प्रथम चरण में मतदान हेतु नियत तिथि 7 नवम्बर 2023 के लिए बीजापुर जिले के अंतर्गत समस्त देशी मदिरा दुकानें सीएस-2 (घ), समस्त विदेशी मदिरा दुकानें एफएल-1(घ) एवं समस्त एफ-7 (कैन्टीन) को बंद रखने हेतु जारी आदेश में संशोधन करते हुए 5 नवम्बर 2023 को अपरान्ह 3 बजे से 7 नवम्बर 2023 (सम्पूर्ण दिवस) तक बंद रखे जाने एवं मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल अंतर्गत देशी/विदेशी मदिरा दुकान बीजापुर/एफएल-7 (सैनिक केन्टीन फुटकर अनुज्ञप्ति) कमाण्डेट- 168 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नया जेल परिसर बीजापुर कमाण्डेट -170 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बीजापुर, कमाण्डेट-229 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बीजापुर, कमाण्डेट-85 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बीजापुर में मदिरा विक्रय, परोसना, परिवहन, धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। सम्पूर्ण दिवस बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित करता हैं। आदेश का कड़ाई से पालन किया जाये।
07 नवम्बर को सुबह 07 बजे से 03 बजे तक होगी मतदान
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचो से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित
बीजापुर, नवम्बर 2023- बीजापुर विधानसभा क्रमांक 89 में प्रथम चरण का मतदान 07 नवंबर दिन मंगलवार को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग दिशा-निर्देशों के अनुसार आज 05 नवंबर को 03 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचो से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।
बीजापुर विधानसभा में कुल 08 उम्मीदवार है। यहां की कुल मतदाता संख्या 1,69211 है। जिसमें 87661 महिला, 81542 पुरुष एवं 8 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। वहीं कुल 245 केन्द्रो में 980 मतदान अधिकारी मतदान कार्य को संपादित करेंगे। 47 सेक्टर अधिकारी एवं 42 माइक्रो आर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है। 10 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ या संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसे केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाएगी। वहीं विशेष मतदान केन्द्र के रूप में एक मतदान केन्द्र को दिव्यांगजन कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाएगी, युवा वर्ग के मतदान अधिकारियों द्वारा एक मतदान केन्द्र को संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार इन मतदान केन्द्रों में से 05 मतदान केन्द्र आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में बनाया गया है।