दुर्ग, अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अवसर पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में 17 नवंबर 2023 को होने वाले मतदान के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे से 17 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, होटल-बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की थोक/ फुटकर दुकानों एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। इस अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार जिले के पश्चिम सीमा से लगे जिला राजनांदगांव में 7 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के अवसर पर होने वाले मतदान के समय 5 नवंबर को शाम 5 बजे से 7 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सीमावर्ती देशी मदिरा दुकान अंजोरा एवं एफ.एल.-3 (ग) मोटल आर्शीवाद इंटरप्राईजेस, ग्राम खपरी, रसमड़ा तथा एफ.एल.-4 (क) प्लेजर क्लब अंजोरा को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
संबंधित खबरें
खुशी है कि हमारा भी पक्का मकान बन गया….गरीब धन साय पीएम आवास पाकर है खुश
कोरबा, 30 अप्रैल 2025/sns/ – लम्बे समय तक मजदूरी कर कुछ रुपए जोड़कर किसी तरह रोजी रोटी की व्यवस्था कर जीवन यापन करने वाले धन साय ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनका खुद का पक्का आवास बन पाएगा। अब तक की जिंदगी को गरीबी में जीते आये धन साय को लगता […]
ग्राम साल्हेघोरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नवीन भवन निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश
मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह विगत दिनों लोरमी विकासखण्ड के ग्राम साल्हेघोरी व राम्हेपुर एन पहुंचकर वहां संचालित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, आईपीडी कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा दवाई […]
छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा देश में धान का सर्वाधिक मूल्य,धान की बिक्री से 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आए 32 हजार करोड़
किसानों को मिला 13,320 करोड़ रूपए का बकाया धान बोनस रायपुर, 02 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए विश्वास, विकास और बदलाव की गारंटी बन चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय […]