अंबिकापुर, अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 में राजनैतिक दलों या अभ्यर्थियों के द्वारा सुविधा एप्प व ऑफलाईन माध्यम से विविध प्रकार की अनुमतियों हेतु आवेदन पत्र जिला स्तर एवं रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर दिया जा रहा है, जिसमें अनुमति जारी किए जाने से पूर्व कुछ विभागों से एनओसी प्राप्त किया जाना आवश्यक होता है। समय-सीमा में एनओसी प्राप्त किये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर सिंगल विन्डो सिस्टम के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिला कार्यालय परिसर के संयुक्त भवन में सिंगल विन्डो स्थापित करने भू-अभिलेख अधीक्षक श्रीमती उषा नेताम, नगर पालिक निगम फायरमैन श्री अंजनी तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक श्री अभय सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री गंगा पैंकरा, विद्युत विभाग के टीए ग्रेड-01 श्री संजू कर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री अनिल दास को दायित्व सौंपा गया है।
संबंधित खबरें
चेक पोस्ट में जांच दल गठित
अम्बिकापुर/ दिसम्बर 2021/ खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन 31 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले में अन्य राज्यों से धान लाकर खरीदी केन्द्रों में बेचने, कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान खरीदी कर समिति में पंजीकृत किसानों के धान रकबे में बेचने […]
राजनांदगांव जिला टीबी नियंत्रण में कांस्य पदक सर्टिफिकेट के लिए किया गया नामांकित
राजनांदगांव 22 फरवरी 2022। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2015 से 2021 के कार्य एवं परफार्मेंस के आधार पर जिले को सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्डं (कांस्य पदक) के लिए नामांकित किया गया है। इसके अंतर्गत आईसीएमआर, सेन्ट्रल टीबी डिवीजन एवं राज्य कार्यालय के […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाढ़ एवं अत्याधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के दिए निर्देश
राहत शिविरों में दवाईयों, भोजन सहित साफ-सफाई की व्यवस्था रखने को कहा रायपुर, 16 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ तथा अधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों पर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जहां पर जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही हो वहां […]