बलौदाबाजार,22 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन तहसील अंतर्गत ग्राम खैंदा निवासी तीजनबाई पति सुरीत राम की मृत्यु कुआं के पानी मे गिरने से हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पति सुरीत राम पिता बिसौहा राम को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी,* विष्णु देव साय*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर संबोधन आज हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज इस वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने […]
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अन्तिम दिन असम के नर्तक दल ने दी “ला ली लांग” लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति
मछली पकड़ने के उत्सव पर आधारित है नृत्य रायपुर, 3 नवंबर 2022/ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अन्तिम दिन असम के नर्तक दल ने दी ला ली लांग लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति। यह नृत्य असम के टेवा समुदाय के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। यह त्यौहार फसल कटाई से जुड़ा हुआ है और मछली पकड़ने […]