सुकमा, 21 सितम्बर 2023/ भारत शासन द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत कोंटा विकासखंड का चयन किया गया है। इस कड़ी में कलेक्टर श्री हरिस. एस के निर्देशानुसार गत दिवस विकासखंड कोंटा में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में नीति आयोग द्वारा जारी इंडिकेटर (संकेतकों) पर ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध जनों से चर्चा किया गया। बैठक में कोंटा जनपद पंचायत सीईओ श्री नारद मांझी, सहायक संचालक उद्योग विभाग श्री कैलाश कश्यप, पीपीआईए फेलो कॉर्डिनेटर सौरभ कुमार, कर्महे एवम् सहित सभी ब्लॉक लेवल अधिकारी द्वारा अपने विभागों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में 17 जिलों के 20 विकासखंडों का आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयन किया गया है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के चयनित कोंटा विकासखंड अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, पीने योग्य पानी, स्वच्छता, वित्तीय समावेश और सामाजिक विकास से बुनियादी सुविधा से सम्बंधित समस्त विभाग के 39 इंडिकेटर के बारे में विस्तार से बताया गया। एसडबल्यूओटी विश्लेषण, विभागवार इंडीगेटर की स्थिति, एवं अन्य विभाग की सहयोग समन्वय की जानकारी को ग्रुप वार ड्राईंग सीट में बनवाया गया। साथ ही आकांक्षी ब्लॉक विकास से सम्बंधित कर्तव्य की शपथ ग्रहण करवाया गया।