अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ नगर पालिक निगम, राजस्व प्रभारी अधिकारी ने बताया है कि गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर 19 सितंबर 2023 को जिले में पशुबद्य गृह बंद रहेंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को आदेशित किया है कि इस दिन मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने इस तिथि को पशुवध एवं मांस विक्रय न किए जाने कहा है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कवर्धा जिले में मजदूरों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 20 मई 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन पलटने से मजदूरों की मृत्यु पर अत्यंत शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी से दिवंगतों की सद्गति एवं उनके परिजनों को इस कठिन परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने एवं घायल […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
समाचार राज्य की खुशहाली व समृद्धि के लिए लिया आशीर्वादरायपुर,18 दिसंबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरु बाबा की जयंती पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया।
वन मंत्री श्री अकबर ने भालूचुआ में लगाई जनचौपाल
रायपुर फरवरी 2022/ वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के ग्राम भालूचुआ पहुंच कर वहां के ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात की। श्री अकबर ने इस दौरान जनचौपाल लगाकर वहां के ग्रामीणों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं, मांगों से रूबरू हुए। उन्होने कहा […]