छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया सुरीघाट स्थित नशामुक्ति केंद्र का अवलोकन

मुंगेली, सितम्बर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति) लोरमी रोड, सुरीघाट मुंगेली का अवलोकन किया। उन्होने केंद्र के संचालक से नशामुक्त हेतु किये जा रहे प्रयास, परामर्श ईलाज, भोजन आवास आदि सुविधा की जानकारी ली तथा संधारित दस्तावेजों का अवलोकन भी किया। उन्होने अब तक नशामुक्त हुए लोगों की जानकारी भी ली।
कलेक्टर ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए संस्था द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर उचित योजना बनाकर समाज के लोगों में जनजागरूक फैलाकर नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा सकता है। संस्था के संचालक ने बताया कि स्वयं की व्यय से अब तक 35 लोंगों को नशामुक्त हेतु आवश्यक सुविधाएं दी गई है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि जिले में सर्वे द्वारा नशा में लिप्त लोंगों को चिन्हाकित कर उनके परिवार के लोंगों को परामर्श एवं शासन की योजना के बारे में अवगत कराते हुए नशामुक्त अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एस. डी. एम. सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डे और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुश्री शारदा जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *