रायपुर, 14 सितम्बर 2023/छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की बेनीगंगा व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए एक करोड़ 45 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 100 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं से शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में आई कमी
रायपुर, 16 फरवरी 2022/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2018 के उपरांत स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति परिलक्षित हो रही हैं। शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य के […]
विभागवार प्रकरणों की सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की समीक्षा
समय सीमा की बैठक में धमतरी 28 फरवरी 2023/ विभागवार प्रकरणों की समीक्षा आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की। सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत समय सीमा की बैठक में उन्होंने विभागीय प्रकरणों को समय सीमा में निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर […]