- 97.24 किलोमीटर के 40 सड़कों का होगा निर्माण
राजनांदगांव 01 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में राजनांदगांव जिले में कुल 40 सड़कें लम्बाई 97.24 किलोमीटर के नवीनीकरण कार्य हेतु 24 करोड़ 54 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 15 सड़कें लम्बाई 33.15 किलोमीटर के लिए 7 करोड़ 45 लाख 96 हजार, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 13 सड़कें लम्बाई 29.23 किलोमीटर के लिए 6 करोड़ 80 लाख 98 हजार रूपए, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 सड़कें लम्बाई 16.69 किलोमीटर के लिए 7 करोड़ 45 लाख 13 हजार रूपए तथा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 सड़कें लम्बाई 18.17 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 82 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने बताया कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनेका से फरहद लम्बाई 1.60 किलोमीटर के लिए 27 लाख 42 हजार रूपए, खैरा से भर्रेगांव लम्बाई 1.19 किलोमीटर के लिए 19 लाख 6 हजार रूपए, पार्रीखुद से झोला पहुंच मार्ग लम्बाई 3.97 किलोमीटर के लिए 85 लाख 1 हजार रूपए, जंगलेशर से शिवनाथ नदी लम्बाई 2.10 किलोमीटर के लिए 32 लाख 39 हजार रूपए, खैरा से कन्हारपुरी लम्बाई 1.85 किलोमीटर के लिए 33 लाख 70 हजार रूपए, भर्रेगांव से तिरगा लम्बाई 1.60 किलोमीटर के लिए 27 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम धीरी से शिवनाथ नदी तक लम्बाई 1.5 किलोमीटर के लिए 18 लाख 26 हजार रूपए, ईरा से खुटेरी लम्बाई 2.73 किलोमीटर के लिए 41 लाख 75 हजार रूपए, अंजोरा से जोरातराई लम्बाई 3.20 किलोमीटर के लिए 55 लाख 16 हजार रूपए, सुन्दरा से पार्रीकला लम्बाई 1.67 किलोमीटर के लिए 80 लाख 46 हजार रूपए, पार्री से भेड़ीकला लम्बाई 2.53 किलोमीटर 44 लाख 66 हजार रूपए, फुलझर से बैगाटोला लम्बाई 3.15 किलोमीटर के लिए 55 लाख 15 हजार रूपए, मोखला से शिवनाथ नदी के लिए 1.6 किलोमीटर के लिए 15 लाख 98 हजार रूपए, बागतराई से लिटिया लम्बाई 1 किलोमीटर के लिए 18 लाख 25 हजार रूपए एवं डिलापहरी-बरगाही से गठुला लम्बाई 4.45 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ 90 लाख 76 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी तरह डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिधवा से हरडुवा लम्बाई 2.44 किलोमीटर के लिए 41 लाख 53 हजार रूपए, गिधवा से घुमका लम्बाई 0.93 किलोमीटर के लिए 15 लाख 47 हजार रूपए, बासुला से देवडोंगर लम्बाई 2.70 किलोमीटर के लिए 46 लाख 7 हजार रूपए, भरदा से महरूमकला लम्बाई 1 किलोमीटर के लिए 17 लाख 38 हजार रूपए, भैंसातरा से कलकसा लम्बाई 2.49 किलोमीटर के लिए 41 लाख 47 हजार रूपए, बिजेतला से राजनांदगांव लम्बाई 2.21 किलोमीटर के लिए 38 लाख 48 हजार रूपए, गोपालपुर से औरदा लम्बाई 4.9 किलोमीटर के लिए 69 लाख 33 हजार रूपए, खजरी से पटेवा लम्बाई 2.60 किलोमीटर के लिए 40 लाख 95 हजार रूपए, पटेवा से मुडभादुर लम्बाई 2.26 किलोमीटर के लिए 35 लाख 88 हजार रूपए, रेंगाकठेरा से डारागांव लम्बाई 1.20 किलोमीटर के लिए 57 लाख 81 हजार रूपए, सिंगपुर से मोहबा लम्बाई 2.98 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ 41 लाख 94 हजार रूपए, तिलई से जोरातराई लम्बाई 2.30 किलोमीटर के लिए 38 लाख 49 हजार रूपए तथा तिलई से बोईरडीह लम्बाई 2.3 किलोमीटर के लिए 96 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी तरह डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भवरमरा से करमतरा लम्बाई 0.54 किलोमीटर के लिए 8 लाख 81 हजार रूपए, खूबाटोला से पानियाजोब लम्बाई 7.10 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपए, मोतीपुर से झण्डातालाब लम्बाई 3.34 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ 57 लाख 87 हजार रूपए, एनएच-6 से भरकाटोला लम्बाई 0.97 किलोमीटर के लिए 16 लाख 84 हजार रूपए, मोखली से सुखरी लम्बाई 1.62 किलोमीटर के लिए 77 लाख 88 हजार रूपए एवं कोनारी से गिरगांव लम्बाई 3.12 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ 48 लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोडलवाही से मासुलकसा-साल्हेटोला लम्बाई 0.90 किलोमीटर के लिए 14 लाख 60 हजार रूपए, कलडबरी से छिन्दीबिहरी लम्बाई 1.91 किलोमीटर के लिए 28 लाख 64 हजार रूपए, मोंगरा बैराज से लाटमेटा लम्बाई 1.81 किलोमीटर के लिए 27 लाख 77 हजार रूपए, खोर्राटोला से जोशीलमती लम्बाई 4.27 किलोमीटर के लिए 66 लाख 87 हजार रूपए, चिखलाकसा से उमरवाही लम्बाई 7.78 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ 21 लाख 6 हजार रूपए एवं झिथराटोला से कल्लूटोला लम्बाई 1.50 किलोमीटर के लिए 23 लाख 74 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।