रायपुर, 1 सितम्बर 2023/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना हुईं।
संबंधित खबरें
दृष्टि बाधित अनिता की पढ़ाई में अब नहीं आयेगी रूकावट, कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिया स्मार्टफोन
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशरायगढ़, फरवरी 2023/ दृष्टि बाधितों को रोजमर्रा के कार्यो के अलावा पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पढ़ाई में विशेष रूचि रखने वाली विकासखंड पुसौर ग्राम बोंदा निवासी अनिता सिदार शत-प्रतिशत दृष्टि बाधित होने के बावजूद […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी श्री अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री ने कहा – श्री मंडावी ने अपनी कला से जिन ऊंचाईयों को छुआ, वह आने वाली पीढ़ी के लिए है प्रेरणादायी
कलेक्टर श्री सिंह ने ली प्रेस वार्ता आम जनता की समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान कलेक्टर श्री सिंह ने ली प्रेस वार्ता
दुर्ग, 05 मई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज प्रेस वार्ता लेकर सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण की शुरुवात की जानकारी दी। प्रेस वार्ता कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे, नगर निगम भिलाई के […]