कवर्धा, अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। श्री अकबर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण
रायपुर, अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु वर्ष 2018 में 10.41 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लोकार्पण संपन्न हुआ। ट्रांजिट हॉस्टल […]
मछली पालन के प्रति युवाओं का बढ़ा रूझान
सुविधाएं और फायदे देख पढ़े-लिखे युवा भी मछली पालन के प्रति हो रहे आकर्षितयुवा सुजीत ने मछली पालन से की लाखों की आमदनी सुजीत के मछलीपालन के प्रति रुचि को देखते हुए मत्स्यपालन विभाग ने भी सहयोग किया। इसके बाद सुजीत ने सात बॉयोफ्लॉक टैंकों में मछलीपालन प्रारंभ किया। इसकी लागत लगभग साढ़े सात लाख […]
जिला रोजगार कार्यालय में 08 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा जनवरी 2025/sns/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 08 जनवरी 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। […]