रायगढ़, 10 अगस्त 2023/ भारतीय खेल प्राधिकरण (एसआईए)भोपाल म.प्र.द्वारा जिला रायगढ़ में बैडमिंटन खेल हेतु खेलो इण्डिया लघु केन्द्र की स्वीकृति प्रदाय किया गया है। उक्त खेलों इण्डिया लघु केन्द्र बैडमिंटन हेतु प्रशिक्षक की आवश्यकता है। प्रशिक्षक की नियुक्ति हेतु 18 अगस्त 2023 को दोपहर 12 से अपरान्ह 3 बजे तक साक्षात्कार आयोजित की जाएगी। पूर्व में इसके लिए साक्षात्कार 4 अगस्त को आयोजित थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया। इच्छुक अभ्यर्थी अब 18 अगस्त 2023 दोपहर 12 से अपरान्ह 3 बजे तक अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं बैडमिंटन खेल से संबंधित समस्त उपलब्धि प्रमाण-पत्र सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायगढ़ में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है। आवश्यकतानुसार बैडमिंटन खेल के कौशल परीक्षण, अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में किसी प्रकार की अन्य जानकारी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, जिला-रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती वन अधिकारियों की संयुक्त बैठक
सीमावर्ती क्षेत्रों में विचरण कर रहे वन्यप्राणियों की निगरानी, शिकार की रोकथाम, सुरक्षा, मानव-वन्यप्राणी द्वंद, वन अपराध नियंत्रण पर हुई विस्तृत चर्चारायपुर, दिसंबर 2022/ ‘‘मानव-वन्यजीव द्वंद एवं वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण विषय पर‘‘ छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती वन अधिकारियों की संयुक्त बैठक 09 दिसंबर भोरमदेव अभ्यारण्य चिल्फी परिक्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के विश्राम […]
गुणवत्तापूर्ण सस्ती दवाओं से बचत का आंकड़ा 100 करोड़ से पार
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ केनागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहतश्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जरूरतमंद एवं गरीबों के लिए बन रही जीवनरक्षकरायपुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर सभी आयु वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से संचालित […]
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का कल रात निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष के उम्र में राजधानी रायपुर के वी वाय अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शोक संदेश में उन्होंने […]