मोहला 29 जुलाई 2023। 2 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर संकल्प लिया जाएगा। संकल्प इस प्रकार लिया जाएगा, हम सभी ग्राम सभा के सदस्य यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवास करने वाले 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं जाने के लिए सभी को जागरूक करेंगे। हम मतदाता सूची की प्रविष्टियों के संबंध में हमारे संज्ञान में आने वाली प्रत्येक विसंगतियों से बूथ लेवल अधिकारी को अवगत कराएंगे और संबंधित मतदाता को निर्धारित फार्म भराकर इसे सुधार करवाए जाने हेतु जागरूक करेंगे। हम समाज के छूटे हुए एवं वंचित वर्गों जैसे दिव्यांगजन, तृतीय लिंग और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर वोट डालने हेतु प्रेरित करेंगे। इस प्रकार हम अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाता सूची को पुन: शुद्ध: त्रुटिरहित और समावेशी बनाए जाने के लिए सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव और केबिनेट मंत्री श्री अकबर रणवीरपुर में आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे से ही सभी कार्य पूरे हुए-उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में भरोसे का विकास कार्य हुआ है-कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर
बारिश के दौरान धान खरीदी और धान उठाव लगातार रहा जारी
राजनांदगांव 15 जनवरी 2022। मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार धान खरीदी और धान का उठाव किया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बारिश के दौरान भी धान का उठाव लगातार जारी रहा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने […]
राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकारः मुख्यमंत्री श्री बघेल
आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ अग्रसर हैं प्रदेश के आदिवासीः मुख्यमंत्री प्रदेश में आदिवासी संस्कृति को सहेजने का किया जा रहा है कार्य विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्यमंत्री रायपुर, अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पेसा कानून पहले से अस्तित्व में था […]