500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद रायपुर 20 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री का 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया राज्य के सभी पटवारियों में इस फैसले से हर्ष है। केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा वृध्दि सहित कर्मचारी हित में लिए गए सभी फैसले ऐतिहासिक हैं। उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदेश के सभी पटवारियों को 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता सहित कर्मचारी हित में कई घोषणाएं की गयी हैं। इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ से श्री भागवत कश्यप, श्री ज्योतिष सर्वे, श्री नीरज सिंह, श्री कमलेश तिवारी, श्री अश्वनी वर्मा, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री मुरली वर्मा, श्री सतीश चन्द्राकर, श्री सुदर्शन पनिका, श्री रविकांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 05 मार्च से 08 मार्च तक होगा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
कोरबा फरवरी 2022/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता 05 मार्च 2022 से 08 मार्च 2022 तक कोरबा शहर स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पूर्व में आयोजित होगी। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क होगी। प्रतियोगिता मेें […]
जिले में कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन
कोरबा 08 अपै्रल 2022/जिले में किसानों को किसान हितकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और फसल परिवर्तन से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत् कृषि पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् किसानों को मुख्य फसल के साथ अन्य फसल का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित […]
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 हेतु बूथ लेवल अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण
रायगढ़, अगस्त 2022/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस विशेष पुनरीक्षण में पूर्व में जारी कुछ प्रक्रियाओं एवं प्रारूपोंं में संशोधन किए गए हैं। उक्त महत्वपूर्ण संशोधनों एवं प्रारूपों में परिवर्तन के संबंध में रायगढ़ तहसील अंतर्गत 153 […]