मुंगेली 10 जुलाई 2023// समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मानसिक दिव्यांगजनों के लिए बिलासपुर सड़कमार्ग गीधा में संचालित घरौंदा कल्याणी आश्रम में प्रवेश हेतु पंजीयन 31 जुलाई तक कराया जा सकता है। जिसमें प्रवेश के लिए दिव्यांगजन या उनके अभिभावक विकासखण्ड लोरमी में श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत मोबाईल नम्बर 9753577100 एवं श्री कमल सिंह राठौर मोबाईल नम्बर 9993383806 तथा विकासखण्ड मुंगेली में श्री खेलावन प्रसाद भट्ट मोबाईल नम्बर 6260864804 और विकासखण्ड पथरिया मे श्री मूलचंद डड़सेना मोबाईल नम्बर 9174064628 पर या बिलासपुर सड़कमार्ग गीधा में संचालित घरौंदा कल्याणी आश्रम में संपर्क कर सकते है।
उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिले के ऐसे वयस्क दिव्यांगजन जो आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता एवं एकाधिक बहुदिव्यांगता से ग्रस्त हों, उसे जीवनपर्यन्त संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करने हेतु घरौंदा केन्द्र संचालित किया जा रहा है।