मुंगेली 05 जुलाई 2023// शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वैन को कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एलईडी वैन के माध्यम से जिले के सभी विकासखण्डों के अंतर्गत बड़े हाट बाजारों और चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के अधिक से अधिक आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री डी.एस.राजपूत, जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी श्री एस आर चंद्राकर सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
स्कूलों का डेटाबेस एवं अन्य गतिविधियों का ऐप के माध्यम से किया जाएगा संकलन
कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में पीएम किसान उत्सव दिवस का किया गया आयोजन जांजगीर-चांपा 29 फरवरी 2024/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं किस्त बुधवार 28 फरवरी 2024 को जारी किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र यवतमाल से 16 वीं किस्त जारी की है। उप संचालक कृषि जांजगीर श्री एम […]
विश्व जल दिवस: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान
विश्व जल दिवस: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान रायपुर, 21 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का […]