छत्तीसगढ़

नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी

मोहला 30 जून 2023। जिले में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय मोहला में संचालित किया गया हैै। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इनमें कला संकाय के लिए राजनीति, समाजशास्त्र एवं इतिहास विषय संचालित है। इसी प्रकार बीएससी विज्ञान समूह के लिए वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, रसायन शास्त्र विषय संचालित है। इसी तरह बीएससी गणित समूह के लिए गणित, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र विषय संचालित है। इसी प्रकार बीकॉम के लिए सभी अनिवार्य विषय संचालित है। सभी संकायों के लिए आधार पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी विषय संचालित है। महाविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *