मोहला 15 जून 2023। पशुधन विकास विभाग द्वारा किसानों को उन्नत नस्ल की गाय पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उससे ग्रामीण परिवेश में जीवन यापन करने वाले किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है। गाँव में खेती किसानी के साथ ही पशु पालन करना जीवन का अहम हिस्सा है। गांव में निवासरत किसान और पशुपालन वर्षों तक परंपरागत रूप से देसी नस्ल की गाय पालन को ही करते आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में पशुपालकों की दशा और दिशा सुधारने का कार्य पशुपालन विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्नत नस्ल की गाय और विभागीय मार्गदर्शन से पशुपालकों के जीवन में खुशहाली की बहार देखने को मिल रही है। ऐसा ही ग्राम साल्हेभर्री निवासी श्री चेतराम बट्टी के जीवन में देखने को मिला है। पशुपालक श्री चेतराम बट्टी बरसों से देसी नस्ल की गाय पालन करते आ रहे हैं। इससे उनके जीवन में आर्थिक तंगी हमेशा बना रहता था। उन्होंने पशुपालन विकास विभाग के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्नत नस्ल की गाय पालन करना सीखा। पशुपालन विकास विभाग द्वारा उन्हें 6 नग दुधारू गाय प्रदाय किया गया। पशुपाल को गीर एवं जर्सी नस्ल की गाय मिलने और पशुपालन विकास विभाग के मार्गदर्शन में दुग्ध उत्पादन कर रहा है। अब श्री चेतराम बट्टी को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल गया है। वह प्रतिमाह 25 हजार रुपए दुग्ध उत्पादन से शुद्ध लाभ अर्जित कर रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर उन्हें आवश्यक सलाह और मार्गदर्शन, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पौष्टिक हरा चारा उत्पादन प्रदाय किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर पर निवासरत यह पशुपालक आज अपने आस-पास के गांव में अच्छी खासी पहचान बना लिया है। अन्य पशुपालक भी अब इनसे प्रेरित होकर देसी नस्ल की गायों की जगह उन्नत नस्ल की गाय पालन कर दुग्ध उत्पादन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभाग में जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया, अब लोकसभा में भी करना है – विष्णु देव साय
मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस जनता को भरमाने का कर रही है षड़यंत्र सरगुजा में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है रायपुर/सरगुजा। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश […]
कलेक्टर डॉ भूरे ने धरसीवा विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने भ्रमण के दौरान धरसीवां विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो का अवलोकन किया।कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत तर्रा में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदाय पॉलीहाउस में आर्किड के फूलों की खेती का निरीक्षण किया ।उन्होंने लाभान्वित कृषक से विस्तार में शासन से मिले लाभ की […]
पेंशन कार्य होगा 21 जुलाई को
अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ वरिष्ट कोषालय अधिकारी ने समस्त विभाग के आहरण एवं संवितरण अधिकारी को सूचित किया है कि संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन के निर्देशानुसार जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण 21 जुलाई 2022 को दोपहर 12 बजे से चलेगा। इस प्रशिक्षण बैठक में शासकीय […]

