जगदलपुर 15 जून 2023/ चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम और कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने रीपा केंद्र कोडेनार में बने उत्पाद को बाजार शेड में की खरीदी की। साथ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे ने भी उत्पाद का क्रय किया। विधायक और कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा निर्मित मिक्चर पैकेज की खरीदी कर महिला समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किए। बुधवार को विधायक और कलेक्टर बास्तानार विकासखंड के ग्राम कोडेनार-1 के साप्ताहिक बाजार में रीपा के उत्पाद विक्रय हेतु निर्मित शेड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहाँ महिला स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पाद का विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि इस बाजार शेड में रीपा के उत्पाद को बेचने का पहला दिन है, उनके उत्पाद को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
संबंधित खबरें
-कृषि विज्ञान केंद्र अंबागढ़ चौकी में संचालित योजनाओं की निर्देशक डॉ. एस. आर. के. सिंह द्वारा किया गया निरीक्षण
मोहला, सितम्बर 2023। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – अटारी जोन-9 जबलपुर के निर्देशक डॉ. एस. आर. के. सिंह द्वारा गत दिवस आदिवासी अंचल अंबागढ़ चौंकी के कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित केंद्र प्रवर्तित योजना डीबीटी बायोटेक-किसान हब, आदिवासी उप परियोजना सामूहिक अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, अंतर्गत चल रही कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत लाभान्वित […]
‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजनान्तर्गत दिव्यांग श्रेणी के छात्र-छात्राओं को चेक प्रदान कर कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित
शादी में प्राप्त नगद राशि को श्री मानिकपुरी ने वृद्धाश्रम को किया दानरोजगार मेला में पहुंचने राजकुमारी का सहयोग करेगा जिला प्रशासनश्रीमती विमला पटनायक का मौक पर बना राशन कार्डकलेक्टर श्री सिन्हा ने जनचौपाल में सुनी जनसामान्य की समस्याएंअधिकारियों को दिए आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देशरायगढ़, अप्रैल2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट […]
निकरा परियोजना के प्रभाव से फिर से शुरू हुई गाँव में टमाटर की खेती
रायगढ़, फरवरी 2024/ कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ के निकरा परियोजना के प्रभाव से टमाटर की खेती छोड़ चुके किसानों में आशा की किरण दिखने लगी है। इस परियोजना अंतर्गत गोद ग्राम जुनवानी में सोलेनेसी कुल के सभी फसलों जैसे टमाटर, बैगन आदि पौधों में वर्ष भर सडऩे-गलने एवं उकठा रोग से पौधे की नष्ट होने […]