कोरबा 05 जून 2023/पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय व गैर शासकीय विभागों व संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा कलेक्ट्रेट में भी पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने अधिकारी-कर्मचारियों को पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने व अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों व व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से तैयार करने की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने सभी शासकीय और गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पब्लिक एवं प्राईवेट सेक्टर के उद्योगों से जुड़े हुए लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया था।
संबंधित खबरें
कमिश्नर ने किया जिला कलेक्टोरेट एवं जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2025/sns/- संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला कलेक्टोरेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख एवं पंजियों के रखरखाव में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह में अपडेट करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय की खाद्य शाखा की सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कैश बुक एवं सेवा पुस्तिका अपूर्ण […]
वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने संस्था के विकास हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा कीजगदलपुर, जनवरी 2025/sns/ कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है। सनातन परंपरा हमें वसुधैव कुटुम्बकं की सीख देती है और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। अपने देश और […]
कृषि मंत्री श्री नेताम के निर्देश पर अनाज, दलहन एवं तिलहन बीजों का विक्रय दर निर्धारित
रायपुर, 24 अप्रैल 2025/sns/- कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देश पर राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा खरीफ वर्ष 2025 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन, आधार-प्रमाणित बीजों के विक्रय दर का निर्धारण किया गया है। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति की बठैक […]