जांजगीर-चांपा 29 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों को अपने दैनिक क्रिया स्वयं से करने एवं ब्रेल लिपि से अध्ययन करने प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को समग्र शिक्षा के तत्वाधान में एक कदम फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। एक कदम फाउंडेशन पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य करने वाली एक संस्था है। जिले में इस कार्यक्रम को अरुणोदय के नाम से चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जांजगीर एवं सक्ती दोनों जिलों में संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम हेतु 29 बच्चों का चयन किया गया है इन 29 बच्चों के लिए स्थानीय पढ़े-लिखे एवं इस कार्य में रुचि लेने वाले को इन बच्चों का वॉलिंटियर बनाया गया है। इन्हें एक कदम फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं साप्ताहिक कार्य कैसे करें इसका जानकारी इन्हें प्रदान किया जा रहा है। शीघ्र ही इनका आफलाइन शिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन्हें ब्रेल लिपि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि यह बच्चों को ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ने लिखने की विधि समझा सकें। यह कार्यक्रम पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा एवं वे इससे लाभान्वित होकर शिक्षा प्राप्त करने में सफल हो पाएंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया।
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया। भगवान श्रीराम के ननिहाल में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी का माहौल। रामलाल के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ […]
जनदर्शन में दिव्यांग ईश्वर राम को मिला ट्राइसिकल
अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2022/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में दिव्यांग ईश्वर राम को ट्राइसिकल प्रदान किया गया। जनदर्शन में ट्राइसिकल मिलने से दिव्यांग ईश्वर राम की समस्या का समाधान हो गया। दूर-दराज के गांव से आये हए 62 लोगों ने अपनी समस्या जनदर्शन में बताई। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के […]
चुनाव हेतु अच्छी तैयारी हो तो आगे दिक्कते नहीं आएगी-संभागायुक्त श्री राठौर
-मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम पर दिया जाए जोर -नगर के चौक-चाराहें पर होर्डिंग्स के माध्यम से चुनाव श्लोगनों का हो प्रचार -जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न