जांजगीर-चांपा, मई 2023/ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 01 में स्थित गोधन खरीदी केन्द्र सह गौठान में नियमित गोधन खरीदी हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला से प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति में 8585 क्विटल गोबर कय किया चुका है। योजना अनुसार इन क्रय गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जा रहा है। इस गोठान से अब तक 1335 क्विंटल कम्पोस्ट उत्पादित किया चुका है। जिसमें से 1205 क्विटल कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। गोधन खरीदी केन्द्र में मिशन क्लिनसिटी से जुड़े महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोधन कय एवं कम्पोस्ट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गोधन खरीदी केन्द्र के पास ही नगरपालिका का निमार्णाधीन गोठान है। जिसमें आसपास के वार्डाे से पशुधन को स्थानीय चरवाहे लाते है। इस गौठान में तार फेसिंग का कार्य कर लिया गया है। साथ ही शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। गौठान में पाये जाने वाले पशुधन के पेयजल हेतु गौठान के भीतर ही पूर्व निर्मित तालाब है। विदित हो की नगरपालिका जांजगीर नैला में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 01 गौठान स्वीकृत है। जिसकी प्राक्कलित राशि 19.11 लाख रूपये है गौठान निर्माण में अब तक राशि 4.37 लाख व्यय हुये है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समक्ष करवाई लगभग 20 वाहनों की सघन जांच
जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए लगातार रात्रि काल में वरिष्ठ अधिकारी कर रहें दौरा जगदलपुर,12 अक्टूबर 2023/ निर्वाचन की अवधि के दौरान जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए लगातार रात्रि काल में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा जाँच नाकों का दौराकर एसएसटी के कार्यों का […]
कोरोना महामारी में डॉक्टरों और स्वास्थ्य अमले ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बचाया लोगों का जीवन – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों को दैनिक भास्कर हेल्थ प्राइड अवॉर्ड से किया सम्मानित रायपुर, 9 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य अमले ने अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों का जीवन बचाया। इनके सेवाभाव से कोरोना की लड़ाई में सफलता […]
नगरी के बेलरगांव और गट्टासिल्ली में जल्द खुलेंगी बैंक शाखाएं डीएलसीसी की बैठक में कलेक्टर ने फॉलोअप लेने के दिए निर्देश
धमतरी , जून 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2021-22 की चतुर्थ तिमाही (मार्च) में वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही विभिन्न विभागों में ऋण प्रकरणों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में […]