रायगढ़, मई2023/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन/स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल http://postmatricscholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते है। भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है। इसके लिए विभाग द्वारा 25 मई 2023 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। संबंधित विद्यार्थी कार्यालय, कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ के कक्ष क्रमांक-82 (छात्रवृत्ति शाखा) में नियत तिथि तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर
राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य मंच, विभिन्न विभागों के मंडप, स्टालों, प्रवेश द्वारों का निर्माण अंतिम चरण में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश-विदेश में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू रायपुर, 30 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 01 से 03 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे […]
बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना
जगदलपुर, जुलाई 2022/ जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत पहुंचाने की दृष्टि से कलेक्टर श्री चंदन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय बाढ नियंत्रण समिति का गठन किया गया। साथ ही जिला कार्यालय के कम्पोजिट बिल्डिंग में कक्ष क्रमांक-08 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना […]
कलेक्टर पहुंचे धान खरीदी केन्द्र मदनपुर, किया भौतिक सत्यापन
मुंगेली 16 दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के धान उपार्जन केन्द्र मदनपुर पहुंचे और धान खरीदी कार्य का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने […]