बलौदाबाजार,17 मई 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 16 मई 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में संतोषदास मानिकपुरी पिता मदनदास मानिकपुरी, निवासी ग्राम कुसमी, तहसील पलारी, दिनेश मानिकपुरी पिता अंबरदास मानिकपुरी, निवासी ग्राम टिपावन, तहसील पलारी एवं जगदीश धीवर पिता राजाराम धीवर, निवासी ग्राम बिनौरी, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, कुंआ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
कवर्धा, 09 अगस्त 2024/sns/- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे आंगनबाड़ी भवन खाद्य गोदाम निर्माण अमृत सरोवर नाली निर्माण सहित विभिन्न ग्राम पंचायत में चल रहे अनेक कार्यों का कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत चिमरा […]
जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 1209.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,
जांजगीर-चांपा, सितंबर, 2022/ जिले में 1 जून से 13 सितम्बर तक 1209.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 965.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में 1233.5, मिलीमीटर, अकलतरा 1198.2, बलौदा 1202, नवागढ 1493.1, पामगढ़ 1229.4, […]
नगरीय निकाय चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
दुर्ग जनवरी 2025/sns/ जिले में निर्वाचन की अधिसूचना के प्रकाशन के साथ आज से नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लिये जाएंगे। नगर निगम दुर्ग के रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर आज प्रातः 10.30 बजे से नामांकन लेने अपने […]