गौरेला पेंड्रा मरवाही, 7 अप्रैल 2023/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों-आश्रमों का जीर्णोद्धार एवं गोबर पेंट से पुताई के 36 कार्यों, प्रस्तावित राशि 2 करोड़ 20 लाख 12 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग में सिंगल विंडो में पंजीकृत ठेकेदारों से स्पीड पोस्ट-डाक से मोहर बंद लिफाफे में दो लिफाफा पद्धति में निविदा आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निविदा प्रपत्र में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21अप्रैल, निविदा प्रपत्र जारी करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक, निविदा प्रपत्र कार्यलय में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक, निविदा प्रपत्र खोलने की तिथि 28 अप्रैल शाम 4 बजे और कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि 10 जून है। निविदा प्रपत्र का मूल्य 350 रूपए एवं 750 रूपए निर्धारित है। शेष नियम एवं शर्तें कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर निर्माण शाखा प्रभारी से प्राप्त की सकती है।
संबंधित खबरें
लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने संवेदनशीलता के साथ काम करें: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 16 जून तक की जाए शिक्षकों की व्यवस्था दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और सहायक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करें जलवायु के अनुरूप अदरक, हल्दी, काली मिर्च की खेती को दें बढ़ावा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करें हाट बाजार क्लिनिक की संख्या बढ़ाएं ओरछा में लीची […]
जिले में धान खरीदी महाअभियान का आगाज
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। जिले में धान खरीदी महाअभियान का आज से आगाज हुआ। किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी के पहले दिन राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी और डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी, डोंगरगांव और नवीन धान उपार्जन केन्द्र घुघुवा […]
महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ठ उत्पादित कार्यो का अवलोकन हेतु दिशा दर्शन भ्रमण 23 फरवरी को
जांजगीर-चांपा 13 फरवरी 2023/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिला-डिडोरी करंजीया के लिये महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ट उत्पादित कार्यो का अवलोकन हेतु 23 फरवरी को बस वाहन से भेजा जाएगा। जिसके लिये […]