बिलासपुर, अप्रैल 2023/पीएचई विभाग के तत्वाधान में जल जीवन मिशन अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगरोड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर युवा विकास एवं जनकल्याण समिति और जल वहनी का गठन किया गया। बैठक मे जल जीवन मिशन की चर्चा करते हुए जल संरक्षण, किचन गार्डेन, वॉटर हार्वेस्टिंग के बारे मे बताया गया। ग्राम पंचायत में युवा विकास एवं जनकल्याण समिति के साथ ही साथ जल वाहिनी के गठन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन, जल एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, गांव के सरपंच, पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिवंगत सचिवो के परिवारों को उपादान राशि एवं अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान कर दिया सहारा
जिले के दो दिवंगत सचिवों के परिवार को मिला त्वरित लाभ नॉमिनी को 6 लाख 48 हजार एवं परिवार के सदस्य को मिला सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति जिला प्रशासन का अभिनव पहल अल्प समय में दिवंगत कर्मचारियों के परिवार को पहुंचा लाभ कवर्धा, 21 जून 2024। उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं गृहमंत्री, पंचायत एवं ग्राम […]
51 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देशानुसार जिले के आदिवासी बाहुल्य अंचल के पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. स्तर पर सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ किए जाने हेतु विशेष पहल किया गया है। उसी तारतम्य में 10 अगस्त 2022 को स्थानीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा अंबिकापुर में 51 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई। […]
गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती मनाई गई
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने आज पहली विधानसभा मीटिंग का शुभारंभ किया गांधी जयंती दिन पर और कार्यकर्ताओं के साथ जाकर गांधी चौक महासमुंद में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शास्त्री चौक में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा मैं कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया गयाआज प्रथम विधानसभा बैठक मेंकई मुद्दों पर […]