गौरेला पेंड्रा मरवाही, 1 अप्रैल 2023/ जन संपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, ट्रिप्स एन ट्रिपर्स और छत्तीसगढ़ी क्रिएशन के संयुक्त तत्वाधान से छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। कार रैली आज 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे होटल अँड इम्पेरिया वीआईपी रोड रायपुर से 2 अप्रैल 2023 तक गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले के पर्यटन स्थल कबीर चबूतरा तक किया जायेगा। कार रैली को सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड स्टार श्रेयस तलपडे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा साहू भी उपस्थित थे। इस आयोजन में प्रतिभागी के रूप में नेशनल अवार्ड से सम्मानित भूलन दी मेज फेम डायरेक्टर मनोज वर्मा के अलावा छत्तीसगढ़ के दिग्गज प्रतिभागी भी शामिल रहेंगे।
संबंधित खबरें
शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर है हमारा विशेष जोर- मुख्यमंत्री श्री साय
आईबीसी 24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2024 कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री 33 जिलों की 37 टॉपर बेटियों सहित 42 विद्यार्थी हुए सम्मानित रायपुर 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित आईबीसी 24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा […]
सचिव समाजकल्याण विभाग श्री एस. प्रकाश ने घरौंदा संस्था चिड़ईपदर का किया आकस्मिक निरीक्षण
जगदलपुर, 15 मार्च 2024/सचिव समाज कल्याण विभाग श्री एस. प्रकाश ने गुरुवार को जिले के अंतर्गत समाजकल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त संस्था बस्तर विकलांग सेवा समिति के द्वारा संचालित घरौंदा चिड़ईपदर कोलचूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संस्था में निवासरत बहु दिव्यांगजनों से रूबरू होकर संस्था की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी […]
आजीविका गतिविधियों से जुड़कर समूह की महिलाओं ने बुना सफलता का ताना-बाना
— मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत चरौदा गौठान में कर रही सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मछली पालन, वर्मी कंपोस्ट का कार्यजांजगीर चांपा। आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सफलता का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है। विकास के इस रास्ते में उनका सहारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना एनजीजीबी के तहत […]