रायपुर, 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
समाधान शिविर ग्राम पंचायत ससहा में 21 मई को होगा आयोजित
जांजगीर-चांपा, 21 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में आमजनता को उनकी समस्या, शिकायत और मांग के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई […]
राजस्व अधिकारी अपने मूल कार्यों के बेहतर संपादन से बनाए पहचान- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक.जगदलपुर 03 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने मूल कार्यों के बेहतर संपादन से अलग पहचान बनाए। सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी राज्य शासन के निर्देशानुसार सिटीजन चार्टर के प्रावधानों और लोक […]
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दो छात्र सेमीफाइनल में भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता
रायपुर, 19 नवंबर 2022/भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो छात्रों कोे सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों छात्रों की टीम को देश के शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता में देशभर के 7500 स्कूलों ने भाग लिया था। स्वामी […]