जगदलपुर, 29 मार्च 2023/सुरक्षा और शांति के लिए जगदलपुर शहर में 160 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कलेक्टर श्री चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में स्थापित इन सीसीटीवी कैमरों की सहायता से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी कोतवाली थाना परिसर में स्थित सायबर सेल में लगे विशाल स्क्रीन में शहर में संचालित गतिविधियों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को अपर कलेक्टर श्री हरेश मंडावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल और अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री नंदकुमार चैबे त्यौहारी भीड़ के दौरान शहर की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
संबंधित खबरें
1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कृषकों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत कृषकों से धान एवं मक्का के पैदावार की समर्थन मूल्य में खरीदी शासन के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2022 से प्रारंभ होगी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी लेम्प्स के 12 धान उपार्जन […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
जगदलपुर 15 अक्टूबर 2024/sns/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत वनमंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक श्री किरणदेव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता […]
गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग संयुक्त रूप से करें कार्यवाही
जगदलपुर, 16 मई 2025/sns/- राज्य शासन के आदेशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में किया गया। कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि गौण खनिज के अवैध […]