मुंगेली 23 मार्च 2023// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नगर पंचायत सरगांव में 25 मार्च को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर राजस्व संभाग के संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा के साथ आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की और कार्यक्रम स्थल पर तमाम आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री राजेश कुमार चंदेले, बिलासपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव, मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी मुंगेली श्रीमती शमा फारूखी, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, श्री नवीन भगत, श्रीमती प्रिया गोयल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर उपस्थित थे। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 25 मार्च को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्री राहुल देव भी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
15 अगस्त 2024 को पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में मान. मुख्यमंत्री छ.ग. शासन लेंगे परेड की सलामी।
-ः प्रेस विज्ञप्ति:-
15 अगस्त 2024 को पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में मान. मुख्यमंत्री छ.ग. शासन लेंगे परेड की सलामी। परेड ग्राउण्ड आने वाले दर्शकों के सुगम आवागमन हेतु बनाया गया मार्ग एवं पार्किंग प्लान। यातायात पुलिस रायपुरदिनांक 14अगस्त 2024 रायपुर 14 अगस्त 2024.15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के पुलिस […]
*जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 5.64 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 दिसंबर 2022/ जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 5 लाख 64 हजार 498 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 55 हजार 721.20 क्विंटल, लालपुर […]
मितान योजना से घर पहुंच रहा लोगों तक दस्तावेज
रायगढ़, सितम्बर 2022/ न हींग लगे न फिटकरी फिर भी काम चोखा.. जैसे कहावत को चरितार्थ कर रहा है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मितान योजना। किसी भी प्रकार के दस्तावेज बनवाने में अब लोगों को न ही दफ्तर तक जाने की का झंझट, साथ ही समय और पैसे की भी हो रही बचत। बस […]