रायगढ़, मार्च2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं सहायक संचालक मछली पालन में एनएफडीबी/पीएमएमएसवाय अंतर्गत 3 दिवसीय प्रशिक्षण सिंधी धर्मशाला, रायगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मछली पालन का कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत उन्नत तकनीक से मछली पालन एवं एकीकृत मछली पालन के तहत (मछली के साथ पशुपालन, उद्यान(बाड़ी)एवं अन्य)अतिरिक्त आय प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षक डॉ.आर.के.तम्बोली, प्राध्यापक विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र किरोड़ीमल शासकीय महाविद्यालय रायगढ़, डॉ.तंवर उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग रायगढ़, डॉ.कमलेश दीवान सहायक संचालक उद्यान रायगढ़, डॉ.महंत विषय वस्तु विशेष केव्हीके रायगढ़, श्री एम.पी.ओग्रे सहायक मत्स्य अधिकारी, कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन जांजगीर एवं मछली पालन विभाग से श्री एम.के.पाटले सहायक संचालक मछली पालन रायगढ़, सहायक मत्स्य अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में 50 मत्स्य पालक उपस्थित थे। इस मौके पर हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
