रायपुर, 28 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है और पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।
संबंधित खबरें
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरसेटी बरगा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ी संख्या में किया गया पौधरोपण
राजनांदगांव, 07 जून 2025/sns/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत फलदार पौधे का रोपण किया। जिला पंचायत […]
खुड़िया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मिशन संचालक श्री शुक्ला ने किया निरीक्षण
मुंगेली, 09 जून 2025/sns/- जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के मैप एवं तकनीकी डिजाइनों का अवलोकन कर कार्य की अद्यतन […]
बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी
कोरबा, 24 जून 2025/sns/- वर्षाकाल 2025 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, […]