रायपुर, 23 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. मोक्षदा ममता चंद्राकर को आज नई दिल्ली में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
संबंधित खबरें
शासकीय अस्पतालों में जेनेरिक दवाएं ही लिखें डॉक्टर्स-कलेक्टर श्री भीम सिंह कलेक्टर श्री भीम सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, , मई 2022/ शासकीय अस्पतालों में डॉक्टर्स इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाएं ही लिखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे। ऐसा नही करने वाले डॉक्टर्स पर कार्यवाही की जाएगी और अर्थदंड लगाया जाएगा। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में कही।लोक सेवा […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, किसानों में हर्ष
कोरबा 22 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आज एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की निर्धारित अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि किए जाने का एलान किया है। राज्य में अब 7 फरवरी तक किसानों से धान […]
जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा : कलेक्टर
पीएम आवास एवं पेंशन योजना के हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने दिए निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की मुंगेली 30 जनवरी 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और गतिविधियों […]


