रायपुर, 21 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देश की आजादी के संघर्ष में उनकी सहकर्मणी श्रीमती कस्तूरबा गांधी की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि ’बा’ देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं। कई बार जेल भी गईं। बापू के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में उन्होंने एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका निभाई। महात्मा गांधी के मोहन दास से राष्ट्रपिता और महात्मा कहलाने तक के सफर में ’बा’ के साथ, त्याग और तप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बापू की संघर्ष गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है।
संबंधित खबरें
कामधेनु विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीन अंजोर एवं मितान 2022 का शुभारंभ
दुर्ग, नवंबर 2022/विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.(कर्नल) एन.पी. दक्षिणकर के कुशल मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के नेतृत्व में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग में 30 नवंबर 2022 से 1 दिसंबर 2022 तक अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव अंजोर-2022 एवं 3 दिसंबर से 4 दिसंबर 2022 तक अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता मितान-2022 का आयोजन […]
सीतापुर विधानसभा के मंगरैलगढ़ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल को स्थानीय उत्पादों से भरी टोकरी उपहार स्वरूप भेंट किया, मुख्यमंत्री जी ने इसे सहर्ष स्वीकार किया
ब्रेकिंग सीतापुर विधानसभा के मंगरैलगढ़ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल को स्थानीय उत्पादों से भरी टोकरी उपहार स्वरूप भेंट किया, मुख्यमंत्री जी ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गों का आर्शीवाद सियान वाटिका में फिजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ
जगदलपुर, 24 नवंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आशीर्वाद लिया। यहां पर निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र […]