बलौदाबाजार,15 फरवरी 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 14 फरवरी 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में जीतू निषाद पिता शंकर निषाद, निवासी ग्राम दरचुरा, तहसील सिमगा, जीवनलाल पिता लखनलाल वर्मा, निवासी ग्राम पड़कीडीह, तहसील सुहेला एवं बहेलिया बंजारे पिता भागी बंजारे, निवासी ग्राम करमनडीह, तहसील बलौदाबाजार शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के कुआं, नहर के पानी में डूबने एवं आग में जलने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 मई को
जगदलपुर, 16 मई 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में 22 मई 2025 दिन गुरूवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। निजी प्राईवेट क्षेत्र के एक नियोजक के कुल 11 पद एवं योग्याता तथा वेतन पदानुसार अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्षेत्र जगदलपुर, कोण्डागांव […]
खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक की परीक्षा 20 फरवरी को
रायपुर 18 फरवरी 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती हेतु परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित होगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक व्यापम द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जायेगा।इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निधि साह […]
श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
कथा प्रवक्ता श्री ब्रजनंदन जी महराज से लिया आशीर्वाद प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की धान की अंतर की राशि का शीघ्र किया जायेगा भुगतान: सीएम श्री साय ग्राम छिरहा से झलियापुर तक सड़क मार्ग की घोषणा की मुंगेली 09 फरवरी 2024// प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले […]