कलेक्टर ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द आवागमन की सुविधा शुरू कराने के दिए निर्देशखोखसा ओवरब्रिज में अप्रैल से नागरिकों के लिए आवागमन शुरू होने की उम्मीद जांजगीर चांपा 13 फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जांजगीर और चंपा नगर के मध्य मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन खोखसा रेल्वे ओवरब्रिज के प्रगतिरत कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा 15 अप्रैल तक आमनागरिकों के लिए आवागमन की सुविधा प्रारंभ कराए जाने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यकतानुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने कहा। जिससे पूरे नगर वासियों सहित सभी आमजन को आवागमन की सुविधा सहित ट्रैफिक से राहत दिलाई जा सके। निरीक्षण के दौरान उपस्थित रेल्वे अधिकारियों ने कलेक्टर को 15 अप्रैल तक खोखसा रेल्वे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से अद्यतन कार्यों की जानकारी लेते हुए तेजी से कार्य करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल जानकारी देने कहा। निरीक्षण के दौरान रेल्वे उप मुख्य अभियंता श्री समीर माथुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
एच.आई.व्ही. पीड़ित मरीजों को मिल रही निःशुल्क दवा और अन्त्योदय अन्नयोजना का लाभ
* एड्स पीड़ित लोगों का राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम संपन्न
मनरेगा से मिल रहा गांव में ही रोजगार पलायन करने से श्रमिक हो रहे दूर
— मनरेगा में 815 कार्यों में 43 हजार 625 श्रमिक कर रहे हैं कार्यफोटोजांजगीर चांपा। कोरोना कॉल के उस दौर में भी महात्मा गांधी नरेगा ने ग्रामीण मजदूरों का हाथ थामे रखा और काम दिया, जिससे योजना में श्रमिकों की निर्भरता बढ़ती जा रही है। मनरेगा में श्रमिक काम करते हुए नजर आ रहे हैं। […]
सिंचाई का मिला सही जरिया तो किसान देवनाथ में भी जगी कुछ बड़ा करने की ललक
मनरेगा से हुआ डबरी निर्माण, धान की फसल के साथ सब्जी की खेती और मछलीपालन का भी कर रहे काम अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2024/sns/ मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। ऐसी ही एक कहानी जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत झरगवां के किसान देवनाथ […]