कोरबा, फरवरी 2023/राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आवासीय खेल अकादमी संचालन हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल में फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं व्हॉलीबॉल खेलों के राज्य खेल संघों द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त सूची, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त सूची अनुसार प्रतिभावान खिलाडी शामिल होंगे। ट्रायल में खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार 01 अप्रैल 2022 को 13 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं 17 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं किये हों ऐसे बालक-बालिका सम्मिलित होंगे। चयन परीक्षण के माध्यम से फुटबॉल में 20-20 बालक-बालिका, व्हॉलीबॉल में 12-12 बालक-बालिका एवं बास्केटबॉल में 10-10 बालक-बालिका का चयन कर अकादमी में प्रवेश दिया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार आवासीय अकादमी में आवास व्यवस्था, भोजन, शैक्षणिक, चिकित्सा, बीमा, खेल परिधान, खेल सामग्री एवं आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
कलेक्टर ने नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश 8 अक्टूबर को पकरिया (झू) में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर सभी अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने के निर्देश जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। […]
निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर विशेष जोर
कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की कवर्धा, 23 नवंबर 2024/sns/ ग्रामीण विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के माध्यम से योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित समीक्षा बैठक में […]
बीमारियों से बचाव के लिए संयमित दिनचर्या जरूरी
रायपुर, जून 2022/ आधुनिक जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या व खानपान के कारण एक बड़ी आबादी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसे रोगों से जूझ रहा है। आश्चर्यजनक तौर पर अब यह रोग किशोरों और युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जीवनशैली से जुड़े इन रोगों […]