गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के नेतृत्व में जिला गठन के उपलक्ष्य में अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वस्थ एवं समग्र जीवन शैली के लिए अरपा आरोग्यम योग महोत्सव का आयोजन गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में 6 से 8 फरवरी तक प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक किया गया। इसमें विभिन्न स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिले के 316 पंजीकृत प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में योग मास्टर निधि अग्रवाल एवं मोहित आर्य ने लोगों को विभिन्न योग आसन, प्राणायाम, ध्यान के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए परामर्श दिया। योग महोत्सव में जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री बी. सी. एक्का, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री आनंद रूप तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अरपा आरोग्यम योग महोत्सव के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे थी।
