मुंगेली 08 फरवरी 2023// छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 01 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने या एन.पी.एस. में यथावत बने रहने के विकल्प का प्रावधान 24 फरवरी तक किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि शासकीय सेवकों को निर्धारित प्रपत्र में विकल्प भरकर कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत करने तथा उक्त विकल्प एवं सहमति पत्र की प्रविष्टी सेवा-पुस्तिका में करने और मूल सेवा पुस्तिका में चस्पा कर एक-एक सत्यापित प्रति व्यक्तिगत नस्ती एवं कार्यालय प्रमुख के अभिरक्षा में संधारित करने और कार्मिक संपदा में आहरण एवं संवितरण अधिकारी के लाॅगिन से अपलोड करने का निर्देश है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
*मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 150 आवेदक पहुंचे जनदर्शन में* *कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश* जांजगीर-चांपा 19 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं, मांग एवं शिकायत के प्राप्त […]
जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर एनर्जी पार्क का कायाकल्प करेगा क्रेडा विभाग
जगदलपुर 16 फरवरी 2022/ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा संचालित एनर्जी पार्क (बस्तर हॉट) का निरीक्षण क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने अपने संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मंगलवार को लगभग दो घंटे तक पूरे पार्क की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्री स्वर्णकार ने कहा कि जनसुविधाओं को ध्यान […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर को नई दिल्ली में दी बधाई
रायपुर, 29 जुलाई 2024/sns/- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने […]