बिलासपुर, फरवरी 2023/डीएमएफ मद से पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एव्हीएफओ के पदों पर जारी भरती प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आवेदक पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय में 6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अवलोकन कर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत सूची का प्रकाशन 15 फरवरी 2023 को किया जाएगा, जिसका अवलोकन 17 फरवरी तक किया जा सकेगा। संयुक्त संचालक ने बताया कि डीएमएफ के मद से एव्हीएफओ के 26 पदों पर भरती की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए निर्धारित तिथि तक 274 आवेदन विभाग को मिले थे, जिसमें बिलासपुर जिले से 35 आवेदन और बिलासपुर संभाग से 67 आवेदन शामिल है।
संबंधित खबरें
अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को दिया जायेगा पुरस्कार
बिलासपुर, सितम्बर 2022/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की […]
छुरिया विकासखंड में पैरादान महाभियान का शुभारंभ
ग्रामवासियों ने 67 गौठानों में किया 494 ट्रेक्टर-ट्राली पैरादानराजनांदगांव, दिसम्बर 2022। शासन की मंशा अनुसार कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में पैरादान का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार छुरिया विकासखंड में पैरादान महाभियान का शुभारंभ किया गया। 67 गौठानों में 494 […]
महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़े – कलेक्टर
जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तिलई में आजीविका ऋण मेला का हुआ आयोजनआजीविका ऋण मेला में 384 हितग्राहियों को 934.40 लाख रुपए की ऋण राशि स्वीकृतकलेक्टर ने मेरी कहानी मेरी जुबानी को सुनकर महिलाओं के कार्यों को सराहा जांजगीर-चांपा 16 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शुक्रवार को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत […]



