दुर्ग, फरवरी 2023/ जिले के निवासी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 8वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के युआवों को हेवी एवं लाईट वेहिकल का निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप 15 फरवरी तक कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास दुर्ग में आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा कलेक्टोरेट दुर्ग से कार्यालयीन अवधि में प्राप्त किया जा सकता है। वाहन चालक हेतु आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की पात्रता चयन हेतु 8वीं के परीक्षाफल मेरिट सूची आधार पर, आवेदक गरीबी रेखा की सूची वर्ष 2002 में शामिल परिवार में होना चाहिए, छ.ग. का मूल निवासी, राज्य द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए, न्यूनतम कक्षा 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए एवं आयु 01 जुलाई 2023 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर आवेदन 14 अक्टूबर तक
बिलासपुर, अक्टूबर 2024/sns/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना […]
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर
धमतरी , नवम्बर 2021 छत्तीसगढ सरकार की महत्ती राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों से आवेदन लिया जा रहा है। यह आवेदन आगामी 30 नवंबर तक लिए जाएंगे। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने सभी तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है, कि ग्राम […]
मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
कोरबा , नवम्बर 2021/भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर आज 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने […]