मुंगेली 01 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम गुरूवाईनडबरी में संचालित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की संख्या व स्टाॅफ के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात सीईओ ने लोरमी में नरवा विकास कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मनरेगा के एपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम करने से मिलती है सफलता: जिपं सीईओ
— जिपं सीईओ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा में आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकनजांजगीर चांपा। विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है और आप जो शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उसी में अपना भविष्य बनाते हैं तो फिर आपको कोई कामयाबी छूने से नहीं रोक सकता […]
समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले जनसूचना अधिकारी को पच्चीस हजार रूपए का अर्थदण्ड
रायपुर, 05 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेन्द्र जायसवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करने और समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले चार जनसूचना अधिकारी पर पच्चीस हजार रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है। संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
रायगढ़ फरवरी 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 7 मार्च 2022 को शाम 05 बजे तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना […]