रायपुर, 25 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री के मैनपाट आगमन पर शांति व्यवस्था रखने हेतु लगी अधिकारियों की ड्यूटी
अम्बिकापुर, फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 10 फरवरी 2023 को मैनपाट आना संभावित है। उन्होंने इस हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अमृत लाल ध्रुव को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर ने मैनपाट आगमन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने […]
उद्यानिकी विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 29 मार्च 2023 / उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रगतिशील किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा ने बताया कि शासन द्वारा 15 लाख रूपए छोटी नर्सरी की इकाई स्थापना के लिए 7.50 लाख रूपये का अनुदान, 2 करोड़ रूपये के सीड इंफस्ट्रक्चर के लिए कए करोड़ रूपये […]
जिले में अब तक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी
मुंगेली दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 30 हजार 635 किसानों से 13 लाख 25 हजार क्विंटल से अधिक धान की […]