छत्तीसगढ़

सब्जी की खेती कर महिलाएं प्रतिमाह 15 हजार तक कर रही हैं आय अर्जित

मुंगेली 24 जनवरी 2023// राज्य शाासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत सामुदायिक बाड़ी विकास के कार्य से जुड़कर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। पथरिया विकासखण्ड के ग्राम लोहदा के जय महामाया महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठान में सामुदायिक बाड़ी विकास के कार्य से प्रतिमाह 15 हजार रूपए तक आमदनी अर्जित कर रही हैं। महिलाओं द्वारा गौठान में लगभग 02 एकड़ भूमि में धनिया, बैगन, मिर्च, जिमीकंद और हल्दी लगाया गया है। जिससे उन्हें अब अच्छी खासी आय प्राप्त होने लगी है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ उन्हें मिलने लगा है। अब उन्हें जरूरी घरेलू सामान खरीदने के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मागदर्शन में ग्राम लोहदा के गौठान में लगभग 02 एकड़ भूमि में बाड़ी विकास का कार्य किया गया है। गौठान प्रबंधन समिति ने फसलों को सुरक्षित रखने के लिए फैंसिंग कराई है तथा बाड़ी में पानी की व्यवस्था भी किया गया है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा महिलाओं को सब्जी उत्पादन हेतु आवश्यक मागदर्शन भी दिया जाता है। उद्यानिकी विभाग की तकनीकी सहयोग के कारण सामुदायिक बाड़ी विकास योजना से जुड़कर स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने सपने को साकार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *