गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की गरिमामय उपस्थिति में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन 20 जनवरी को आयुष कॉलेज मरवाही में किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल परिहार ने बताया कि जिले के तीनों बाल विकास परीयोजनाओं से पर्यवेक्षकों-कार्यकर्ताओं के माध्यम से विवाह हेतु 157 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद हितग्राहियों की सूची संबंधित जनपद कार्यालयों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो, वे 19 जनवरी शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस योजना के तहत 14 हजार रुपए की उपहार सामग्री विवाह स्थल पर दी जाऐगी। हितग्राहियों के लिए परिधान और परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था विवाह स्थल पर रहेगी।
संबंधित खबरें
योग दिवस 21 जून को, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
बिलासपुर, 14 जून 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस साल भी 21 जून को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह बहतराई स्थित इन्डोर स्टेडियम में होगा। सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजन की सफलता के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आम नागरिकों को भी अपने […]
हैलिपेड स्थित विश्रामगृह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव ने सुरक्षा बलों के जवानों से किया संवाद
शासन की पुनर्वास नीति से बने पुलिस कर्मियों ने बताया अपना अनुभव बीजापुर अक्टूबर 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर प्रवास के दौरान हेलिपेड स्थित विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवा जो पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं उनसे संवाद किया। इस दौरान नक्सली […]
नक्शा दुरुस्तीकरण में समस्या की शिकायत लेकर कलेक्टर जन चौपाल में पहुंची 85 वर्षीय महिला,
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अपने सामने ही कराई प्रक्रिया पूरी, मिली बड़ी मददरायपुर, जनवरी 2024/ कलेक्टर जन चौपाल में अपने जमीन के नक्शा दुरूस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत महसूस करते हुए ग्राम सेरीखेड़ी की 85 वर्ष की वृद्ध महिला जगरबती आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से मिलने पहुंची। व्हीलचेयर में […]