भेंट-मुलाकात : धरसींवा विधानसभा, ग्राम माठ
मुख्यमंत्री ने कहा-धान के साथ साथ हम कोदो, कुटकी भी समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं।
धान खरीदी में देश में छतीसगढ़ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है, अब तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए हैं।
पहले केवल 15 लाख किसान ही धान बेचते थे, पहले रकबा भी 22 लाख हेक्टेयर था, उसमे भी इजाफा हुआ है।