मुंगेली 13 जनवरी 2023// जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी मुंगेली जिले के शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 मे कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो तथा कक्षा 03 एवं कक्षा 04 के पूरे शैक्षणिक सत्र में अध्ययन एवं उत्तीर्ण किया हो, इस हेतु निर्धारित प्रारूप में अभिभावक द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि चयन परीक्षा की तिथि 29 अप्रैल 2023 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के वेबसाईट www.navodaya.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पर्यवेक्षकों के 440 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
रायपुर, 03 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बड़ी संख्या में शासकीय नौकरियों में युवाओं की भर्ती की जा रही हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति […]
जगदलपुर जनवरी 2025/sns/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्टर श्री हरिस एस ने ध्वजारोहण किया। उन्होने परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 05 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामाजिक क्रांति की अग्रदूत पद्मश्री राजमोहिनी देवी की 06 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाली स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का पूरा जीवन हमें सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता […]