मुंगेली, जनवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के मागदर्शन में जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सोढ़ी निजामी में कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वाधान में प्राकृतिक खेती पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के चक्र जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन, नीमास्त्र तथा ब्रम्हास्त्र बनाने के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ. तरूण कुर्रे एवं श्री सत्येन्द्र पाटले, डाॅ. सत्येन्द्र गुप्ता सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टाॅफ, ग्राम के सरपंच, वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी सख्या में किसान और महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।
