गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 10 जनवरी 2023/ राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्डों पर जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किया जाएगा। सामान्य (एपीएल), निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशनकार्ड में चावल की उपभोक्ता दर पूर्ववत रहेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जारी राशन कार्डों में माह जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मासिक पात्रता का खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड एवं मरवाही और सभी खाद्य निरीक्षकों को परिपत्र जारी कर निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की जानकारी सभी उचित मूल्य की दुकानों में बैनर-पोस्टर के जरिए प्रदर्शित करने के साथ ही समुचित प्रचार-प्रसार करने और उपरोक्तानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर और एसपी. ने किया धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण
खैरबार समिति प्रबंधक को नोटिस अम्बिकापुर 29 दिसंबर 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने गुरुवार को अम्बिकापुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और धान खरीदी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खैरबार समिति में समुचित व्यवस्था नहीं […]
सशस्त्र झंडा दिवस में धनराशि का योगदान देकर राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करें
कलेक्टर की अध्यक्षता में 7 दिसम्बर को 11.30 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में होगा आयोजनराजनांदगांव, दिसम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर 2022 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में पूर्वान्ह 11.30 बजे मनाया जाएगा। जिसमें जिले के गणमान्य नागरिक एवं भूतपूर्व सैनिक तथा उनके आश्रित […]
बुन्देलीटोला व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 3.77 करोड़ रूपए की स्वीकृति
रायपुर 28 दिसम्बर 2022/जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड-मरवाही अंतर्गत बुन्देलीटोला व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 77 लाख 53 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई […]